Friday, 20 July 2018

अगर आपके पास हैं ये स्मार्टफोन्स, बार-बार लगाने पड़ेंगे सर्विस सेंटर के चक्कर By.chandr

पिछले साल की आखिरी तिमाही से लेकर अब तक चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड शाओमी ने बिक्री के मामले में भारतीय बाजार में दबदबा बनाया हुआ है। शाओमी ने सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए ये स्थान हासिल किया है। इसका सबसे बड़ा कारण, शाओमी के ज्यादातर स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में बजट रेंज में उतारे जाते हैं, जिसे यूजर्स काफी पसंद करते हैं। लेकिन, बजट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी कमजोरी उसका खराब हार्डवेयर होता है, जिसकी वजह से यूजर्स को सर्विस सेंटर्स के चक्कर लगाने पड़ते हैं।  इन स्मार्टफोन्स में आती से सबसे ज्यादा खराबी रिसर्च फर्म Biancco की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी और सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स को सबसे ज्यादा बार सर्विस सेंटर जाना पड़ता है। इसके अलावा मोटोरोला, नोकिया, लेनोवो के यूजर्स को भी बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सबसे ज्यादा खराब होने वाले स्मार्टफोन में शाओमी रेडमी 4 का नाम शामिल है। 8 फीसद से ज्यादा यूजर्स को सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़े हैं। जबकि, मोटो G5S प्लस के 6 फीसद यूजर्स, लेनोवो K8 नोट के 5 फीसद और नोकिया 6 के 4 फीसद यूजर्स सर्विस सेंटर के चक्कर लगाते हैं। परफार्मेंस के मामले में सैमसंग सबसे खराब ब्रैंड Biancco की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रैंड सैमसंग के 34 फीसद यूजर्स को सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी क्रम में दूसरे स्थान पर शाओमी काबिज है, शाओमी के 13 फीसद यूजर्स को सर्विस सेंटर्स के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं, एचएमडी ग्लोबल की स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रैंड नोकिया, लेनोवो, मोटोरोला के यूजर्स को भी सर्विस सेंटर्स के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आइफोन के ये मॉडल्स सबसे ज्यादा होते हैं खराब पुराने आइफोन के यूजर्स को भी सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आइफोन के दूसरे मॉडल्स की तुलना में आइफोन 6S और 6S प्लस के यूजर्स को सर्विस सेंटर के चक्कर ज्यादा लगाने पड़े हैं। इसके बाद नंबर आता है आइफोन 5S का, आइफोन 8 प्लस के यूजर्स को भी सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़े हैं इस वजह से आती है खराबी इन ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा खराबी की शिकायत उनमें इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर की वजह से आती है। ज्यादातर बजट स्मार्टफोन यूजर्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। सस्ते स्मार्टफोन में लो क्वालिटी के हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाता है,

Tuesday, 17 July 2018

चेहरे के काले और गहरे दाग का घरेलू उपचार

चेहरे पर गहरे और काले दाग आपकी खूबसूरती पर दाग हैं। ये दाग त्वचा पर मेलेनिन की अधिकता के कारण हो सकते हैं। मेलेनिन में वृद्धि का कारण सूर्य, शरीर में हार्मोन का असंतुलन, हाल ही में उपयोग की गयी दवा, विटामिन और खनिज की कमी आदि हो सकते हैं। यदि मूल कारण हटा दिये जायें तो हम काले दाग हटा सकते हैं। यहां काले दागों के लिये कुछ घरेलू उपाय दिये जा रहे हैं। हल्दी (Turmeric) हल्दी त्वचा का रंग निखारने का एक और बेहतरीन माध्यम है जिसका प्रयोग आपके चेहरे के काले धब्बों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। यह फ्री रैडिकल (free radical) से हुए नुकसान की मरम्मत करता है एवं त्वचा की रंजकता एवं रंग फीका पड़ने की समस्या को दूर करता है। यह सन स्पॉट्स (sun spots) एवं उम्र के निशान तेज़ी से दूर करने के लिए भी जाना जाता है। 2 चम्मच हल्दी, थोड़े से दूध एवं नींबू के रस की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे अपनी त्वचा में उन स्थानों पर लगाएं जहां काले धब्बे मौजूद हैं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें एवं इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। छोले (Chickpeas) छोले में मैंगनीज (manganese) होता है जो त्वचा की कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करता है एवं झुर्रियां पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्स को दूर करता है। छोले में मौजूद मॉलीडेनम (molybdenum) आपकी त्वचा की अशुद्धियों को दूर करता है एवं विटामिन बी सूरज से हुए नुकसान की मरम्मत करती है। इसके एक्सफोलिएटिंग (exfoliating) गुण त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर करते हैं। आधा कप छोले एवं आधा कप पानी लें। छोले को पानी में तब तक उबालें जब तक ये नरम ना हो जाएं। एक बार इसके ठंडा होने के बाद छोलों एवं पानी को ब्लेंड (blend) कर लें और इनका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट का प्रयोग अपने सम्पूर्ण चेहरे पर करें और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसे साफ़ पानी से धो लें। अजमोद (Parsley) अजमोद में विटामिन ए एवं सी होते हैं जो त्वचा के कोलेजन (collagen) के उत्पादन में बढ़ोत्तरी करते हैं एवं आपको समान टोन (tone) वाली त्वचा प्रदान करते हैं एवं काले धब्बे दूर करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन के झुर्रियों को पैदा होने से रोकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीफंगल (antibacterial and antifungal) आपको साफ़ एवं स्वस्थ त्वचा प्रदान करते हैं। अजमोद को काट लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं एवं इन्हें मिश्रित करके पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण में शहद एवं नींबू का रस मिश्रित करें। इस मिश्रण का प्रयोग अपने चेहरे पर करें और 20 मिनट बाद धो लें। पुदीने से काले दाग हटाने का उपाय हिंदी में (Mint – chehre ke daag dhabbe hatane ke gharelu upay) पुदीने की ताज़ी पत्तियों से चेहरे के दाग धब्बे आदि हटाने में काफी मदद मिलती है साथ ही यह त्वचा को फ्रेश लुक भी देता है. अगर कील मुंहासों की वजह से त्वचा पर काले दाग रह गए हैं तो पुदीने की पत्तियों का रस निकाल कर उसे चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा कर रखें और उसके बाद चेहरा धो कर साफ़ कर लें. अधिक अच्छे परिणाम के लिए इस प्रयोग को नियमित या एक दिन के अंतराल में करना चाहिए. कच्ची हल्दी (Raw turmeric for even skin tone in Hindi) हल्दी में त्वचा को गोरा बनाने का गुण पाया जाता है और यह त्वचा से संक्रमण आदि को भी दूर रखता है. अगर आपके चेहरे में पिम्पल आदि की समस्या दिखाई दे रही है तो आपको नियमित रूप से कच्ची हल्दी का प्रयोग त्वचा पर करना चाहिए. यह त्वचा सम्बन्धी अन्य विकारों को भी दूर करने में मदद करता है. कच्ची हल्दी को पीस कर इसका लेप प्रभावित जगह पर लगा लें. इसे 10 मिनट रखने के बाद धो लेना चाहिए. Subscribe to Blog via Email चेहरे के काले दाग धब्बे के पपीते से उपचार (Kaale daag ke liye home remedies with papaya in Hindi) अच्छी तरह से पका पपीता लेकर उसे छील लें। इस पपीते को मसल कर क्रीमी लेप बनायें। इस लेप को चेहरे पर लगाकर, 10-15 मिनट के बाद पानी से धो दें। पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो त्वचा की परत उतारकर चेहरे से काले दाग हटाता है। नींबू के रस से उपचार (Lemon juice to chehre par daag dhabbe ke liye, black spots on the face) नींबू के रस को दाग पर लगायें। नींबू के रस का विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और त्वचा की अशुद्धियों को हटाता है। नींबू में गहरे दागों को हटाने की क्षमता है। यदि किसी की त्वचा संवेदनशील है तो नींबू के रस में पानी मिला लें। वांछित परिणाम मिलने तक इसका प्रयोग करें। चेहरे के काले दाग धब्बे – चंदन से उपचार (Sandalwood to treat dark spots, black spots on the face) चंदन की लकड़ी लेकर उसका बरीक पाउडर बना लें। इसमें ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर चिकना लेप तैयार कर लें। ये तीनों सामग्रियां काले और गहरे रंग के दागों को हटाने में मदद कर सकती हैं। चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय में घृतकुमारी से उपचार (Aloe Vera to treat face k daag dhabbe, black spots on the face) घृतकुमारी का जेल गहरे दागों पर लगायें और 20 मिनट के बाद धोयें। मुंहासे और दानों के कारण काले दाग पड़ते हैं। घृतकुमारी मुंहासे के चकत्ते और निशान को बहुत अच्छे से सही करता है। विटामिन ई से उपचार (Vitamin E to treat dark spots, black spots on the face) विटामिन ई की कमी के कारण भी काले और गहरे दाग होते हैं। विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिये विटामिन ई कैप्सूल सीधी मुख्य औषधि है। विटामिन ई भरपूर तेल जैसे बादाम तेल इत्यादि को काले दागों पर लगायें। अपने आहार में विटामिन ई का प्रयोग करें। दूध से चेहरे से दाग धब्बे हटाने का उपचार (Milk to treat kale daag, black spots on the face) एक कटोरी में दूध लेकर रूई की गेंद बनाकर भिगा लें और काले दाग के क्षेत्र में गोल-गोल रगड़े। वान्छित परिणाम प्राप्त होने तक प्रतिदिन इसे पांच मिनट तक करें। दूध का लैक्टिक अम्ल त्वचा की परत उतारकर चेहरे के छिद्रों को सफ करता है और गहरे दागों को हल्का करता है। आलू से उपचार (Potato to treat dark spots, black spots on the face) आलू को लेकर उसके टुकड़े कर दें और इन टुकड़ों को रेफ्रिजरेटर में रख दें। अब इन टुकड़ों को गहरे निशान वाली जगहों पर रगड़ें। 5 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोयें। दूसरा तरीका आलू का लेप शहद के साथ लगाना है। यह आपके गहरे दागों को हल्का कर देगा। अरंडी (कैस्टर) तेल से उपचार (Castor oil to treat dark spots, black spots on the face) कैस्टर के तेल को कटोरी में लेकर रूई की गेंद बनाकर भिगा लें और चेहरे पर गोल-गोल गहरे, काले दाग पर रगड़ें। कैस्टर तेल में एसिडिक और जलन विरोधी गुण होता है और यह गहरे, काले दाग को हल्का कर देता है। प्याज के रस से उपचार (Onion juice to treat dark spots, black spots on the face) प्याज को लेकर अच्छे से पीस लें। सूती कपड़े में इस पिसे प्याज को लेकर एक कटोरी में निचोड़ लें। जिससे प्याज का रसनिकल आये। इसमें रूई की बनी गेंद को भिगाकर गहरे रंग के दाग पर लगायें और 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोयें। ऊपर सभी काले, गहरे दागों को हटाने के घरेलू उपचार हैं। इनसे शत-प्रतिशत परिणम नहीं प्राप्त किया जा सकता है। शत- प्रतिशत परिणाम पाने के लिये अपने नज़दीकी चर्मरोग विशेषज्ञ से सम्पर्क करें। मलाई (Butter milk se bedaag skin ke liye tips) आजकल जो भी मॉइस्चराइज़र आप इस्तेमाल कर रही हैं, उनमें मलाई होती है। बिना किसी केमिकल से युक्त मलाई चेहरे से पूरी तरह दाग धब्बे हटाने के लिए काफी फायदेमंद औषधि है। अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार की अशुद्धियाँ हैं , तो मलाई और नींबू के रस का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए चमत्कारी सिद्ध हो सकता है। एक पात्र में 8 चम्मच मलाई और 2 चम्मच टमाटर रस लें। इसे अच्छे से मिलाएं तथा आपके चेहरे पर जहां काले धब्बे हैं, उस जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे धो लें। इस विधि से बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के काले धब्बे दूर हो जाते हैं। दाग धब्बे मिटाने के उपाय बादाम से (Almonds se chehre ke daag kaise mitaye) बादाम का स्वाद काफी अच्छा होता है तथा इसके कई प्रकार के सौंदर्य आधारित गुण भी होते हैं। इससे आप अपने चेहरे के काले धब्बे भी आसानी से निकाल सकते हैं। 5 से 6 बादाम लें और उन्हें सारी रात भिगोकर रखें। अब किसी चाक़ू या अन्य किसी नुकीली चीज़ की सहायता से बादाम के छिलके निकालें। अब बादामों को सुबह पीस लें तथा इनमें आधा चम्मच शहद तथा चन्दन का पाउडर डालें। इन सबको अच्छे से मिलाएं तथा इनका एक महीन पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने सारे चेहरे पर उन भागों पर लगाएं जो काले धब्बों का शिकार हुई हैं। इसे 30 मिनट तक चेहरे पर रखें तथा उसके बाद हटा दें। चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय आलू से (Potato se daag dhabbe hatane ke tips in hindi) आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जो ज़मीन के नीचे उगती है तथा किसी भी सब्ज़ी को बनाने का मुख्य उत्पाद भी है। हर घर में आसानी से आलू मिल जाता है, अतः आपके लिए आलू का पेस्ट बनाना आसान रहेगा। इस पेस्ट को चेहरे के काले धब्बे वाले भाग पर लगाएं। आप चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर भी उसपर आलू का टुकड़ा रगड़ने की विधि भी अपना सकते हैं। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें तथा उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप एक और तरीके से भी आलू का प्रयोग कर सकते हैं। एक मध्यम आकार के आलू को किसकर उसका गूदा निकालें तथा उसमें कुछ चम्मच शहद के डालें। इन्हें मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। यह पद्दति काले धब्बों तथा त्वचा के कालेपन को हटाने का कारगर उपचार है। दाग धब्बे मिटाने के उपाय दलिया से (Oats se kale daag mitane ke upay in hindi) त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाना भी काले धब्बे हटाने का एक तरीका है। यह पद्दति दलिये के माध्यम से पूरी की जा सकती है। अगर आपके घर में दलिया है तो उसे मध्यम आकार में तोड़ें तथा एक पात्र में उसके 2 चम्मच लें। अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसमें 2 चम्मच शहद डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर गोलाकार मुद्रा में चेहरे पर रगड़ें। इस प्रक्रिया को 3 मिनट तक करें तथा इसके बाद 15 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर रखें। इस मिश्रण को गुनगुने पानी से धो दें तथा त्वचा से मृत कोशिकाएं निकलने के बाद त्वचा की रंगत में फर्क महसूस करें सब देखिये

आपको समय से पहले ही एजिंग की समस्‍या

कहते हैं कि समय का पहिया कभी भी किसी के लिए नहीं रूकता और जैसे-जैसे उम्र गुजरती है, उसका असर आपकी स्किन पर भी साफ दिखाई देने लगता है। वैसे तो सभी लोग यही चाहते हैं कि वह ताउम्र खूबसूरत दिखे लेकिन कभी-कभी आपकी कुछ गलत आदतों के चलते आप समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में- आपका भोजन और स्वास्थ्य का आपस में सीधा संबंध होता है। अगर आपके आहार में पौष्टिक तत्‍वों की कमी होती है तो आपको समय से पहले ही एजिंग की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, बहुत अधिक तला खाना या जंक फूड खाना खाने से शरीर में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और आपका शरीर कमजोर और उम्र से पहले बूढ़ा दिखाई देने लगता है। अगर आप मीठे के शौकीन है तो आपको सतर्क हो जाने की आवश्यकता है। मिठाई का अत्यधिक सेवन एंजिग की समस्‍या का कारण भी बन सकता है। इसमें होने वाली ग्‍लायकेशन नामक प्रक्रिया प्रोटीन के संलग्न करने के लिए शुगर में कोलेजन और इलास्टिन का कारण बनता है जिससे एजिंग की समस्‍या होने लगती है। वैसे तो आज के समय में हर कोई तनाव ग्रस्‍त रहता है लेकिन बहुत ज्यादा स्टेस लेने से आप समय से पहले ही बूढ़े हो जाते है। यह बात शोध में भी साबित हो चुकी है। काम का बढ़ता बोझ आपकी उम्र को प्रभावित करता है। बहुत ज्‍यादा काम करने से हृदय रोग का खतरा तो बढ़ता है ही, साथ ही इसके चलते एजिंग के सेल भी बढ़ते हैं और आप समय से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं। वहीं, बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा करने और गुस्‍से को दबाने की आदत भी आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है। दरअसल, बहुत ज्‍यादा करना या गुस्से को दबाने की आदत से शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है। और यह इस हार्मोंन के बढ़ने से बढ़ती उम्र की कई समस्‍याएं पैदा हो सकती है। सब देखिये

जाने वजन बढ़ाने के 10 आसान तरीके


मोटा होने के उपाय: बहूत लोग कहते है की में खाता पीता बहुत हू पर मेरे शरीर को लगता नहीं है, इसका कारण है ख़राब पाचन शक्ति। अगर आप ने भी मोटा होने के बहुत उपाय किये और अभी तक सफल नहीं हुए तो इस लेख को अच्छे से पढ़े और जाने दुबले पतले होने वजह क्या है और अब कौन से उपाय करने चाहिये जो स्वस्थ तरीके से मोटा होने में कारगर है।
वजन बढ़ाना हो या घटाना तरीका दोनों का एक जैसा ही है, पौष्टिक खान पान और नियमित व्यायाम। कुछ लोग ये भी सोचते है की जादा फैट वाली चीजे खा कर वजन बढ़ाया जा सकता है। मोटा होने का ये तरीका सही नहीं है क्योंकि इस तरह शरीर में फैलावट तो आ जाती है पर शरीर स्वस्थ नहीं रहता और बहुत सी बीमारिया होने का खतरा होता है।
जाने मोटा होने के लिए क्या करें
मोटा होने के उपाय : वजन बढ़ाने के लिए क्या करें
1. अगर आप को पेट की गैस या फिर
कब्ज़ की शिकायत है तो सबसे पहले इसका उपचार करे क्युकी जब तक आपकी पाचन क्रिया दरुस्त नहीं होगी तब तक वजन बढ़ने की सारी कोशिश बेकार है।
2. रोजाना २ गिलास दूध पीने की आदत डाले।
3. एक बार जादा खाना खाने की बजाय ४-५ बार थोड़ा थोड़ा खान खाये।
4. मोटा होने के लिए केला खाये अगर आपको केला पसंद नहीं तो आप बनाना शेक बना कर पिये।
5. अगर आप नॉन वेज खाते है तो अण्डे मांस मछ्ली को अपने आहार में शामिल करे और अगर आप शाकाहारी भोजन खाते है तो दाल, पनीर, घी, मखन, दही, चावल, सलाद और फल खाये।
6. सुबह खाली पेट भीगे हुए चने और सोयाबीन की दाल खाने से शरीर में ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ता है।
7. शरीर में फैलावट लाने के लिये सुबह खाली पेट खजूर खाये और साथ में दूध पिये।
8. अपनी डाइट में प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट की मात्रा जादा ले।
9. चम्मच देसी घी में १ चम्मच चीनी मिलाकर रोटी के साथ खाये। इस नुस्खे को महीने में ३ से ४ बार करने से चमत्कारी ढंग से वजन बढ़ने लगेगा।
10. जिस प्रकार वजन घटाने के लिए योगा और एक्सरसाइज फायदा करती है ठीक उसी तरह वजन बढ़ाने योगा करने से फायदा होता है।
वजन बढ़ाने के लिए योगा
योगा करने से आप बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के वजन बढ़ा सकते है हालांकि योग के साथ एक अच्छी खुराक भी जरुरी है। खाने का अच्छे से पचना मोटा होने के लिये बहुत जरुरी है इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज, योगा और वर्कआउट करे। रोजाना एक्सरसाइज करने से बॉडी फिट रहती है और पाचन बेहतर होता है।
वजन बढ़ाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव अासन बताये है जिन्हे किसी योग एक्सपर्ट की देख रेख में करे।
सूर्य नमस्कार योगा
शवसन योगा
भुजंगासन योगा
मत्स्यासन योगा
शीर्षासन योगा
इन योगासन के इलावा आप दौड़ लगाना, साइकिल चलाना, स्विमिंग करना, मॉर्निंग और इवनिंग वाक पर जाना जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते है। इससे आप के शरीर की पाचन शक्ति बढ़ेगी, भूख लगेगी और नींद अच्छी आएगी।
जाने पिचके गालों को मोटा करने के टिप्स
वजन बढ़ाने की मेडिसिन
कुछ लोग वजन बढ़ने के लिए एलोपैथी मेडिसिन का इस्तॆमाल करते है, पर इन दवाओं के नुक्सान भी हो सकते है। दोस्तों अगर आप अपनी सेहत और फिटनेस के लिये जागरूक है तो किसी दवा के प्रयोग से बेहतर है की नेचुरल तरीके से वजन बढ़ने का प्रयास करे, हां इसमें थोड़ी मेहनत लगेगी पर इससे आप बीमारियों से बचे रहेंगे और स्वस्थ तरीके से मोटा हो पायेंगे।
वजन बढ़ाने के सप्लीमेंटस
दोस्तों आजकल बाजार में weight बढ़ाने के सप्लीमेंट्स भी आते है, अगर आप भी कोई सप्लीमेंट इस्तॆमाल कर रहे है तो नियमित रूप से एक्सरसाइज और व्यायाम जरूर करे, क्योंकि हम ने कई लोगो को ये कहते सुना है की सप्लीमेंट बंद करने के बाद बॉडी ढीली पड़ जाती है पर नेचुरल तरीके से वजन बढ़ने पर ऐसा नहीं होता।
भूख कैसे बढ़ाये
तेजी से वजन बढ़ाने का डाइट प्लान
पेट की बीमारियों के इलाज के घरेलु नुस्खे
दोस्तों मोटा होने के उपाय और वजन बढ़ाने के लिए क्या करे का ये लेख आप को केसा लगा हमें कमेन्ट कर के बताये और अगर आपके पास वजन बढ़ाने के घरेलु नुस्खे, कोई सुझाव या फिर कोई अनुभाव हो तो यहाँ हमारे साथ भी शेयर करे।

अगर आपके पास हैं ये स्मार्टफोन्स, बार-बार लगाने पड़ेंगे सर्विस सेंटर के चक्कर By.chandr

पिछले साल की आखिरी तिमाही से लेकर अब तक चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड शाओमी ने बिक्री के मामले में भारतीय बाजार में दबदबा बनाया हुआ है। शाओमी ने सै...