कहते हैं कि समय का पहिया कभी भी किसी के लिए नहीं रूकता और जैसे-जैसे उम्र गुजरती है, उसका असर आपकी स्किन पर भी साफ दिखाई देने लगता है। वैसे तो सभी लोग यही चाहते हैं कि वह ताउम्र खूबसूरत दिखे लेकिन कभी-कभी आपकी कुछ गलत आदतों के चलते आप समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में- आपका भोजन और स्वास्थ्य का आपस में सीधा संबंध होता है। अगर आपके आहार में पौष्टिक तत्वों की कमी होती है तो आपको समय से पहले ही एजिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, बहुत अधिक तला खाना या जंक फूड खाना खाने से शरीर में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और आपका शरीर कमजोर और उम्र से पहले बूढ़ा दिखाई देने लगता है। अगर आप मीठे के शौकीन है तो आपको सतर्क हो जाने की आवश्यकता है। मिठाई का अत्यधिक सेवन एंजिग की समस्या का कारण भी बन सकता है। इसमें होने वाली ग्लायकेशन नामक प्रक्रिया प्रोटीन के संलग्न करने के लिए शुगर में कोलेजन और इलास्टिन का कारण बनता है जिससे एजिंग की समस्या होने लगती है। वैसे तो आज के समय में हर कोई तनाव ग्रस्त रहता है लेकिन बहुत ज्यादा स्टेस लेने से आप समय से पहले ही बूढ़े हो जाते है। यह बात शोध में भी साबित हो चुकी है। काम का बढ़ता बोझ आपकी उम्र को प्रभावित करता है। बहुत ज्यादा काम करने से हृदय रोग का खतरा तो बढ़ता है ही, साथ ही इसके चलते एजिंग के सेल भी बढ़ते हैं और आप समय से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं। वहीं, बहुत ज्यादा गुस्सा करने और गुस्से को दबाने की आदत भी आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है। दरअसल, बहुत ज्यादा करना या गुस्से को दबाने की आदत से शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है। और यह इस हार्मोंन के बढ़ने से बढ़ती उम्र की कई समस्याएं पैदा हो सकती है। सब देखिये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अगर आपके पास हैं ये स्मार्टफोन्स, बार-बार लगाने पड़ेंगे सर्विस सेंटर के चक्कर By.chandr
पिछले साल की आखिरी तिमाही से लेकर अब तक चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड शाओमी ने बिक्री के मामले में भारतीय बाजार में दबदबा बनाया हुआ है। शाओमी ने सै...
-
मोटा होने के उपाय: बहूत लोग कहते है की में खाता पीता बहुत हू पर मेरे शरीर को लगता नहीं है, इसका कारण है ख़राब पाचन शक्ति। अगर आप ने भी मोटा...
-
पिछले साल की आखिरी तिमाही से लेकर अब तक चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड शाओमी ने बिक्री के मामले में भारतीय बाजार में दबदबा बनाया हुआ है। शाओमी ने सै...
No comments:
Post a Comment